रघुवंश प्रसाद सिंह का बड़ा बयान: RJD को CM नीतीश से परहेज नहीं, PM मोदी को ले कही ये बात

राष्‍ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह व उनकी पार्टी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से कोई परहेज नहीं है। उन्‍होंने कहा है कि धर्मनिरपेक्ष दलों को एकजुट होकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) से मुकाबला करना चाहिए। रघुवंश प्रसाद सिंह ने यह बात जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) नेता 
नेता नरेंद्र सिंह से मुलाकात के बाद कही। नरेंद्र सिंह रविवार को रघुवंश प्रसाद सिंह से मिलने उनके आवास पर गए थे। 

बिहार में एक्‍यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्राेम (एईएस) से बच्चों की मौत पर रघुवंश प्रसाद सिंह ने केंद्र व राज्‍य सरकारों को घेरा। उन्‍होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनाव के दौरान वोट मांगने आए, किंतु बच्चों की मौत पर आने की जरूरत नहीं समझ रहे हैं। हां, रांची में अनुलोम-विलोम जरूर कर रहे हैं। 

More videos

See All