35 करोड़ रुपए की लागत से अंबाला में बनेंगा विज्ञान केन्द्र: अनिल विज

हरियाणा के अंबाला में एक विज्ञान केन्द्र बनाया जाएगा जिसका शिलान्यास आज हरियाणा के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अनिल विज ने किया। यह विज्ञान केन्द्र 35 करोड़ रुपए की लागत से बनाया जाएगा। 

इस मौके हरियाणा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के प्रधान सचिव डा. अशोक खेमका, महानिदेशक डा. प्रवीण कुमार, उपायुक्त अम्बाला शरणदीप कौर बराड़, राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के निदेशक डी. रामा सरमा विशेष तौर पर मौजूद थे। इससे पूर्व, अम्बाला छावनी के एक रेस्तरां में प्रोजैक्टर के माध्यम से विज्ञान केन्द्र में बनाई जाने वाली रूपरेखा बारे विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग और नेशनल काउंसिल ऑफ साईंस म्यूजियम सेंटर के बीच एमओयू भी साईन किया गया। 

इस मौके पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए हरियाणा के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अनिल विज ने कहा कि वही देश तरक्की करता है, जो विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ता है। विज्ञान की सीढिय़ा विकास और तरक्की के बूनियादि पैमानों को शिखर तक ले जाती है। हर क्षेत्र में सफलता की सौपान चढऩे के लिए सांईस के हर पहलु को बारिकी से समझने की जरूरत है। 
 

More videos

See All