जवाली में सांसद किशन कपूर ने बांटे 26 लाख के चेक

किशन कपूर ने कहा कि कांगड़ा-चंबा की जनता ने लोकसभा चुनाव में उन्हें वोट के रूप में अपना स्नेह देकर सांसद बनाया है, जिसके लिए वह जनता के आभारी हैं। भनेई में आयोजित धन्यवाद समारोह के दौरान सांसद किशन कपूर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, पूर्व सांसद शांता कुमार को भी अपनी जीत का श्रेय दिया। मुख्यमंत्री राहत कोष के तहत सांसद किशन कपूर व विधायक अर्जुन सिंह ने पात्र लोगों को करीबन साढ़े 26 लाख के चेक वितरित किए।

More videos

See All