भाजपा एकमात्र ऐसी पार्टी है जो अपनी मेहनत से ऊंचाइयों तक पहुंची है- मनीष ग्रोवर

हरियाणा प्रदेश के सहकारिता राज्य मंत्री मनीष ग्रोवर ने कहा कि भाजपा पार्टी ही देशभर में एकमात्र ऐसी पार्टी है, जिसे कार्यकर्ताओं ने अपनी मेहनत के बल पर आज ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि एक मजबूत संगठन के बल पर हम प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनावों में 75 से अधिक सीटों का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं।
ग्रोवर शनिवार को रोहतक में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने जजपा पार्टी छोड़ कर भाजपा में शामिल हुए प्रेम हुड्डा, विपुल नांदल, हिमांशु राठी, चंचल नांदल व अनिल दुहन सहित सैंकड़ों कार्यकर्ताओं का पटका पहनाकर पारम्परिक तरीके से स्वागत किया। ग्रोवर ने कहा कि भाजपा में शामिल होने वाले सभी साथियों को पूरा मान सम्मान दिया जाएगा।
उन्होंने आगामी विधानसभा के लिए 75 पार मनोहर सरकार का नारा देते हुए कहा कि जिस प्रकार लोकसभा में 303 सीटे आपने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के हाथ मजबूत करते हुए उनकी झोली में डाली है। अब इसी लय को कायम रखते हुए एकजुट होकर 75 से अधिक सीटे प्रदेश में जीतकर मनोहर लाल जी के हाथ मजबूत करने हैं। इस दौरान उन्होंने हुड्डा परिवार पर एक बार फिर निशाना साधा।

More videos

See All