दिल्ली कांग्रेस चीफ के पद से शीला दीक्षित की हो सकती है छुट्टी

लोकसभा चुनाव-2019 में दिल्ली की सभी सातों सीटों  पर हार के बाद अब इसके साइट इफेक्ट के तौर पर माना जा रहा है कि दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शीला दीक्षित की इस पद से छुट्टी हो सकती है। मिली जानकारी के मुताबिक, लगातार इस संबंध में संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास से दिल्ली प्रदेश के कांग्रेस नेताओं की मंत्रणा भी चल रही है। ऐसे में अभी से संभावित नामों को लेकर कयास लगाए जाने लगे हैं।
माना जा रहा है कि कांग्रेस इस बार दिल्ली में किसी युवा नेता पर अपना दांव लगाएगी, क्योंकि आम आदमी पार्टी से अरविंद केजरीवाल और भारतीय जनता पार्टी से मनोज तिवारी के मुकाबले 80 वर्षीय शीला दीक्षित कहीं न कहीं कमजोर साबित हो रही हैं। यह अलग बात है कि शीला दीक्षित के नेतृत्व में लड़े गए लोकसभा चुनाव दिल्ली में न केवल कांग्रेस का मत फीसद बढ़ा, बल्कि वह AAP से आगे निकल गई है। बावजूद इसके लगातार शीला दीक्षित के इस पद पर बने रहने को लेकर सवाल उठ रहे हैं। 
राजेश लिलोठिया और देवेंद्र यादव हैं प्रमुख दावेदार
सूत्रों की मानें तो अगर कांग्रेस दिल्ली में युवा नेता पर दांव लगाएगी तो दलित नेता राजेश लिलोठिया और देवेंद्र यादव में से कोई एक नाम हो सकता है। दोनों के पक्ष में कई बातें जा रही हैं। पहली तो यही कि दोनों युवा और दोनों ही दिल्ली में कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर शीला दीक्षित के साथ काम कर रहे हैं। 

More videos

See All