कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर को मिली थी यहां करारी हार, 'जमानत' पर आई यह खबर

फतेहपुरसीकरी से लोकसभा चुनाव लड़े कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर चुनाव हार गए थे। खबरें आईं थीं कि उनकी जमानत जब्त हो गई है। लेकिन, इस संबंध में आगरा सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा राजबब्बर को पत्र भेजा गया है।लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव के प्रत्याशियों को 21 जून तक खर्च का ब्यौरा देना है। इस संबंध में सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी भारत सिंह ने कहा है कि निर्वाचन व्यय का लेखा संबंधित रिटर्निंग आफीसर, लेखा टीम को उपलब्ध कराना होगा।
निर्धारित तिथि तक खर्च का हिसाब किताब न देने पर निर्वाचन आयोग को सूचित किया जाएगा। वहीं, भारत सिंह ने फतेहपुर सीकरी से उम्मीदवार रहे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर को पत्र भेजकर यह जानकारी दी है कि वह अपनी जमानत राशि ले जा सकते हैं। उनकी जमानत जब्त नहीं हुई है।

More videos

See All