धरती आबा की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, लोगों ने किया रोड जाम, विरोध में आज रांची बंद

 राजधानी में बिरसा मुंडा समाधि स्थल में लगी प्रतिमा क्षतिग्रस्त पाये जाने से शहर में उबाल है़  इसके खिलाफ विभिन्न आदिवासी संगठनों ने 15 जून  को रांची बंद बुलाया है़   बंद का झामुमो, कांग्रेस, झाविमो, वामदल सहित कई विपक्षी पार्टियों ने समर्थन किया है़  आवश्यक सेवाओं को बंद से मुक्त रखा गया है़  गुरुवार की रात बिरसा समाधिस्थल पर लगी प्रतिमा क्षतिग्रस्त अवस्था में मिली थी. तब शपथ लेने के बाद माल्यार्पण के लिए पहुंचे मंत्री रामचंद्र सहिस वापस लौट गये थे.
 शुक्रवार की सुबह शहर में खबर फैलते ही कई संगठनों और राजनीतिक दलों के नेता समाधि स्थल पहुंचे़ विभिन्न संगठनों के लोगों ने कोकर-लालपुर मार्ग को जाम कर दिया़  मशक्कत के बाद प्रशासन ने जाम हटाया़  वहीं प्रशासन के खिलाफ लोगों का आक्रोश था़  सूचना मिलने पर मंत्री सीपी सिंह, प्रतिपक्ष के नेता हेमंत सोरेन, डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय  सहित कई लोग समाधि स्थल पर पहुंचे़  मंत्री सीपी सिंह ने इस घटना से आक्रोशित लोगों को समझाया और कार्रवाई का भरोसा दिलाया़  

More videos

See All