योगी सरकार पर अखिलेश का हमला, प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त, सरकार नाकाम

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सूबे की कानून व्यवस्था पर योगी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त है। खुलेआम लूट, हत्या और दुष्कर्म हो रहे हैं, लेकिन सरकार इन पर शिकंजा कसने में नाकाम है। अखिलेश यादव गुरुवार को उत्तर प्रदेश बार काउंसिल की अध्यक्ष दरवेश यादव के परिजनों से मिलकर एटा से लौट रहे थे। उन्होंने मैनपुरी में कुछ देर रुककर पत्रकारों से वार्ता की। इस दौरान वह भाजपा सरकार पर हमलावर रहे। 
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार और अधिकारी अपराध की समीक्षा करते हैं और घटनाएं होती जाती हैं। दरवेश यादव की हत्या को लेकर उन्होंने कहा कि जब उनकी हत्या हुई तब भी लखनऊ में समीक्षा बैठक चल रही थी।

More videos

See All