राजपथ से ज्यादा लोग शामिल होंगी रांची में, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 18 करोड़ से ज्यादा होगा खर्च

 झारखंड  की राजधानी रांची में 21 जून को आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2019 के मुख्य कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के साथ 50 हजार से ज्यादा लोग शामिल होंगे. धुर्वा  स्थित प्रभात तारा मैदान  में आयोजित होने वाले मुख्य आयोजन के अलावा मैदान के बाहर स्थित छोटे मैदान में भी लोगों के योग करने की व्यवस्था की जायेगी.
मैदान में एलईडी स्क्रीन लगाये जायेंगे, ताकि मुख्य समारोह के अनुसार सभी लोग उस दिन योग करें. यह एक ऐतिहासिक समारोह होगा. देश की राजधानी में आयोजित पहले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस  ज्यादा लोग रांची में शामिल होंगे.
कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने में राज्य सरकार और आयुष  विभाग जोर-शोर से जुटा है. केंद्रीय आयुष मंत्री श्रीपद नाइक  ने प्रोजेक्ट भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में विश्वास व्यक्त किया कि रांची (Ranchi) का आयोजन अब तक के सभी कार्यक्रमों से भव्य होगा. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अपने दम पर कार्यक्रम का आयोजन कर रही है. उनका मंत्रालय सरकार की मदद कर रहा है.

More videos

See All