किसानों को मिल सकती है ज्यादा मुआवजा राशि, आज केंद्रीय मंत्री ने दिया आश्वासन

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि 152 डी ग्रीन कॉरिडोर के लिए अधिग्रहित की जाने वाली भूमि के अवार्ड में परिवर्तन किया जाएगा ताकि किसानों को  उनकी भूमि का पर्याप्त व  संतोषजनक मूल्य मिल सके। केंद्रीय सडक़ परिवहन और राजमार्ग मंत्री नीतिन गडकरी के साथ हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की नई दिल्ली में परिवहन भवन में हुई बैठक में इस्माइलबाद से कोटपुतली तक बनने वाले 152 डी ग्रीन कॉरिडोर के लिए अधिग्रहित की जाने वाली भूमि की  मुआवजा दरों के संदर्भ में गहन विचार-विमर्श किया गया। बैठक में भू-स्वामी किसानों के प्रतिनिधियों से भी बातचीत हुई।
बैठक के उपरांत हरियाणा के मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि 152 डी ग्रीन कॉरिडोर के लिए लगभग 4,000 एकड़ भूमि अधिग्रहित की जानी है। लगभग 25 गावों के भू-मालिक किसान भूमि अधिग्रहण मूल्य दरों से संतुष्ट नही हैं। बैठक में केंद्रीय सडक़ परिवहन और राजमार्ग मंत्री से विचार-विमर्श होने के उपरांत निर्णय लिया गया है कि 152 डी ग्रीन कॉरिडोर के अधिग्रहित की जाने वाली भूमि के अवार्ड में परिवर्तन किया जाएगा ताकि किसानों को उनकी भूमि का पर्याप्त व संतोषजनक  मूल्य मिल सके।

More videos

See All