अमित शाह का टास्क, झारखंड में अबकी बार 65 पार

लोकसभा चुनाव में झारखंड में शानदार प्रदर्शन करने वाली भाजपा विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। रविवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने छह माह के भीतर झारखंड में होने वाले चुनाव की तैयारियों की न सिर्फ समीक्षा की, बल्कि टास्क भी सौंपा। पार्टी ने राज्य की 81 विधानसभा सीटों में से 65 पर जीत का लक्ष्य निर्धारित किया है। लक्ष्य साधने का मंत्र भी लोकसभा चुनाव की तरह 'बूथ जीतो, चुनाव जीतो' और 'मेरा बूथ, सबसे मजबूत' दिया गया। 

अमित शाह ने उन विधानसभा क्षेत्रों में अधिक फोकस की नसीहत दी, जिनमें पार्टी लोस चुनाव में पीछे रह गई थी। बता दें कि झारखंड में 14 में से 12 संसदीय सीटों पर जीत हासिल करने वाली भाजपा ने राज्य की 63 सीटों पर बढ़त बनाई थी। इस बढ़त को आधार मानकर ही पार्टी ने विधानसभा चुनाव के लिए 65 प्लस का लक्ष्य रखा है।

More videos

See All