193 निकायों का परिसीमन, 1903 नए वार्ड, अब पंचायताें के पुनर्गठन में जुटी सरकार

कांग्रेस सरकार ने प्रदेश के 193 स्थानीय निकायाें में परिसीमन कर 1903 नए वार्ड बनाए हैं। अब नगर पालिका परिषद व नगर निगमाें में 5377 की जगह 7280 वार्ड हाेंगे। इस बीच, अगले साल फरवरी में हाेने वाले चुनाव काे देखते हुए सरकार पंचायताें के पुनर्गठन में भी जुट गई है।
स्थानीय निकायाें व पंचायताें का नवंबर 2014 में पूर्ववर्ती भाजपा सरकार ने पुनर्गठन किया था। वार्डाें का पुनर्गठन 2011 की जनसंख्या के अाधार पर किया गया है। जयपुर शहर में अब 91 की बजाय 150 वार्ड होंगे। इस बार एक भी निकाय ऐसा नहीं है, जिसमें 20 से कम वार्ड हों। तीन शहरों में वार्डों की संख्या पहली बार 100 या इससे अधिक है।
सीएम ने दिए थे परिसीमन के निर्देश
मुख्यमंत्री अशाेक गहलाेत की ओर से स्थानीय निकायों में वार्डों के पुनर्गठन के लिए 2-3 दिन पहले ही संकेत दिए गए थे। उनके निर्देश पर 193 निकायों के नए वार्ड तय कर दिए गए।

More videos

See All