मिशन झारखंड पर अमित शाह का मंथन, कोर कमेटी ने बनाई विधानसभा चुनाव की रणनीति

झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने तैयारी शुरू कर दी है। हाइकमान के बुलावे पर रविवार को झारखंड भाजपा कोर कमेटी चुनावी रणनीति पर गहन चर्चा के लिए दिल्‍ली पहुंची है। यहां बीजेपी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने को लेकर मंथन हो रहा है।
इस कमेटी में झारखंड के मुख्‍यमंत्री रघुवर दास, पूर्व मुख्‍यमंत्री अर्जुन मुंडा, सुदर्शन भगत, जयंत सिन्‍हा, विद्युत वरण महतो, धर्मपाल सिंह, नीलकंठ सिंह मुंडा शामिल हैं।

More videos

See All