अर्जुन मुंडा ने संभाली भारतीय तीरंदाजी संघ की कमान, कहा-मैं जन्मजात तीरंदाज

 केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा ने रविवार को भारतीय तीरंदाजी संघ की कमान संभाल ली। नई दिल्ली के सम्राट होटल में आयोजित संघ की वार्षिक आम बैठक में अर्जुन मुंडा को अध्यक्ष बनाने की औपचारिक घोषणा कर दी गई।
रविवार को वार्षिक आम बैठक के दौरान ही चुनाव होना था, जिसमें नामांकन भरने की अंतिम तिथि 30 मई थी। लेकिन अंतिम दिन तक अर्जुन मुंडा गुट के सामने किसी भी विरोधी ने नामांकन नहीं भरा। इस प्रकार अर्जुन मुंडा को भारतीय तीरंदाजी संघ का अध्यक्ष बनना पहले ही तय हो गया था। राजनीति के सफल खिलाड़ी अर्जुन मुंडा तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष बनने वाले झारखंड के पहले पदाधिकारी हैं। 

More videos

See All