यूपी के मंत्री उपेंद्र तिवारी के विवादित बोल, कहा-हर रेप का अलग नेचर

यूपी के योगी आदित्यनाथ सरकार में मंत्री उपेंद्र तिवारी ने विवादित बयान दिया है। तिवारी ने रेप की अलग-अलग प्रकृति गिनाई है। उन्होंने कहा है कि हर रेप का अलग नेचर (प्रकार) होता है। उपेंद्र तिवारी ने कहा कि कई बार 7-8 साल रिश्ते में रहने के बाद भी महिलाएं रेप का आरोप लगा देती हैं, ऐसा है तो सवाल तो उठेगा ही कि 7 साल पहले क्यों नहीं कहा। 
प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते क्राइम पर पत्रकारों से बात करते हुए मंत्री उपेंद्र तिवारी ने कहा, 'रेप का अलग-अलग नेचर (प्रकार) होता है। अब जैसे कोई नाबालिग लड़की है, उसके साथ रेप हुआ है तो उसको तो हम रेप मानेंगे, लेकिन कहीं-कहीं यह भी सुनने में आता है कि विवाहित महिला है, उम्र 30-35 साल है। कई बार 7-8 साल से प्रेम संबंध चल रहा है, मगर आरोप लगाते हैं कि मेरे साथ रेप हुआ है। तो यह आम सवाल होता है कि 7 साल पहले इस बारे में सोचना चाहिए था। तो अलग-अलग नेचर होता है रेप का।' 
उन्होंने आगे कहा, 'रेप की कहीं भी कोई घटना होती है, तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उसका खुद संज्ञान लेते हैं और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करना सरकार की प्राथमिकता है।' बता दें कि अलीगढ़ में ढाई साल की बच्ची की निर्मम हत्या के बाद से पूरे देश में गुस्सा है और लोग इंसाफ की गुहार लगा रहे हैं। 

More videos

See All