सपा में वापसी को लेकर शिवपाल ने कहा- बढ़े हुए कदम वापस नहीं लौटते, पार्टी बहुत आगे निकल चुकी है

समाजवादी प्रगतिशील पार्टी के मुखिया शिवपाल यादव ने शनिवार को कहा कि उनका अगला टारगेट 2022 में होने वाला विधानसभा चुनाव है। सपा में अपनी वापसी को लेकर उन्होंने कहा कि बढ़े हुए कदम वापस नहीं लौटते है। हमारी पार्टी बहुत आगे निकल चुकी है ,हमारा संकल्प समाज की सेवा करना है उसी दिशा में काम कर रहे है। इसके साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव की तैयारी करने का भी संदेश दिया।
शनिवार को प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुंदर लोधी की पत्नी विमलेश लोधी का हाल पूछने पहुंचे थे। वह यहां के कार्डियोलॉजी हॉस्पिटल में एडमिट हैं। उन्होंने हॉस्पिटल के निदेशक डॉ विनय कृष्णम से विमलेश लोधी के स्वास्थ्य पर चर्चा की। शिवपाल सिंह यादव के कानपुर आगमन पर शिवपाल सिंह यादव फैन्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष आशीष चौबे ने कार्यकर्ताओं के स्वागत किया।

More videos

See All