दिल्ली में तय होगी रण की नीति; शाह BJP नेताओं में भरेंगे और जोश, हुड्डा कांग्रेस में आर-पार की लड़ाई को तैयार

हरियाणा के प्रमुख दल भाजपा और कांग्रेस दिल्ली में रविवार को विधानसभा चुनाव की रणनीति तय करेंगे। लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत के बाद प्रदेश भाजपा कोर कमेटी की बैठक पार्टी मुख्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह लेंगे। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने राज्य में लोकसभा की सभी दस सीटें हारने के बाद पार्टी आलाकमान को अपना दमखम दिखाने के लिए समर्थकों बुलाया है।
अमित शाह पार्टी की प्रदेश कोर कमेटी के साथ विधानसभा चुनाव में कुल 90 सीटों में जीत का लक्ष्य तय करेंगे। यह बैठक रविवार सुबह 11 बजे होगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल पिछले सप्ताह जीत के लिए लक्ष्य 67 सीट का तय कर चुके हैं, हालांकि राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्तर पर यह बढ़ भी सकता है। लोकसभा चुनाव में पार्टी ने सभी दस सीटों पर जीत दर्ज करते हुए 79 विधानसभाओं में जीत का परचम लहराया है।

More videos

See All