जयराम बोले, उपचुनाव के लिए तैयार हो जाएं कार्यकर्ता

 मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि कार्यकर्ताओं ने लोकसभा चुनाव में जिस तरह से भाजपा को बहुमत दिलाया है, उसी तरह का उत्साह व जोश धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में भी दिखना चाहिए। मुख्यमंत्री सोमवार को मंडल भाजपा के पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा, उपचुनाव के लिए कार्यकर्ता अब से ही तैयार हो जाएं। बकौल जयराम, केंद्र में फिर से मोदी सरकार बनी है और इसका श्रेय आमजन के साथ-साथ पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं को जाता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मीडिया में जाकर धर्मशाला उपचुनाव के लिए टिकट हासिल नहीं होगा। इस पर फैसला पार्टी हाईकमान ही लेगा।। जिसे भी टिकट मिलेगा, सभी एकजुटता के साथ उसकी जीत के लिए काम करेंगे। 

More videos

See All