मुख्यमंत्री का आदेश- डॉक्टर अस्पताल में ड्यूटी दें, डॉक्टर बोले, कैसे मान लें

मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ने गुरुवार को निर्देश दिए कि प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों में डॉक्टर सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे नियमित रूप से बैठेंगे। इस आदेश में ये भी कहा कि तत्काल प्रभाव से लागू होगा। औपचारिक आदेश के इंतजार का बहाना नहीं चलेगा। 
यानि शुक्रवार से इस नए आदेश का पालन होना था लेकिन जिला अस्पताल के डॉक्टर इतनी स्पष्ट बात होने के बावजूद आदेश का ही इंतजार कर रहे हैं। यहां अस्पताल प्रशासन का साफ तौर पर कहना है, जब तक आदेश नहीं मिल जाता, तब तक ऐसा नहीं करेंगे। चाहे तो कलेक्टर ही आदेश दे दें। सरकारी अस्पतालों में डॉक्टर अक्सर ओपीडी में नहीं बैठते। ओपीडी का समय भी सुबह और शाम काफी कम समय के लिए है। ऐसे में दिन में आने वाले मरीज परेशान होते हैं। ऐसे में यह आदेश मुख्यमंत्री ने दिया। 

More videos

See All