‘विधानसभा चुनाव भी विकास के नाम पर लड़ेंगे’

खाद्य आपूर्ति मंत्री कर्णदेव काम्बोज ने कहा कि प्रदेश की जनता ने लोकसभा के चुनाव में हरियाणा की सभी सीटों पर जीत दिलाकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा करवाए गए विकास कार्यों पर मुहर लगाई है। उन्होंने कहा कि अभी चुनाव में जो समय है उसमें शेष कार्यों को पूरा किया जाएगा और प्रदेश में भाजपा 70 प्लस सीटें जीतेगी। मंत्री कर्णदेव काम्बोज शुक्रवार को स्थानीय बिजली बोर्ड के विश्राम गृह में खुला दरबार लगाकर जनता की समस्याओं का निराकरण कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनी और उनका निराकरण किया।
उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि वैसे तो सार्वजनिक समस्याओं के हल के लिए इंद्री में हर सप्ताह जनता दरबार लगाया जाता है, परंतु करनाल शहर के कुछ क्षेत्र भी इंद्री विधानसभा क्षेत्र में आतें हैं। यहां की जनता की सुविधा के लिए उनके द्वार पहुंचकर ही खुला दरबार लगाया गया है।

More videos

See All