अमित शाह को गृह, राजनाथ को रक्षा, जानिए किसे मिला कौन सा मंत्रालय

पीएम नरेंद्र मोदी के मंत्रियों के विभागों का बंटवारा हो चुका है। पीएम मोदी समेत 58 मंत्रियों ने गुरुवार को शपथ ग्रहण किया था। बीजेपी चीफ अमित शाह को देश का नया गृह मंत्री बनाया गया है। राजनाथ सिंह देश के नए रक्षा मंत्री होंगे।
डॉ. हर्षवर्धन को हेल्थ मिनिस्टर की जिम्मेदारी दी गई है। प्रकाश जावड़ेकर को पर्यावरण एवं वन मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पीयूष गोयल को रेल मंत्री बनाया गया है। धर्मेंद्र प्रधान को पेट्रोलियम मंत्री बनाया गया है। मुख्तार अब्बास नकवी को अल्पसंख्यक मामलों का मंत्री बनाया गया है। प्रहलाद जोशी को संसदीय कार्यमंत्री बनाया गया है। महेंद्र नाथ पांडेय को स्किल डिवेलपमेंट मंत्री बनाया गया है।
रामविलास पासवान को खाद्य मंत्री बनाया गया है। रविशंकर प्रसाद को कानून मंत्री बनाया गया है। हरसिमरत कौर बादल को फूड प्रोसेसिंग मंत्री बनाया गया है। थावरचंद गहलोत को सामाजिक न्याय मंत्री बनाया गया है। एस जयशंकर को विदेश मंत्री। रमेश पोखरियाल निशंक को केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री बनाया गया है। अर्जुन मुंडा को जनजाति विभाग का मंत्री बनाया गया है। स्मृति इरानी को महिला एवं बाल विकास मंत्री बनाया गया है।
अमित शाह को गृह मंत्री बनाया गया है। राजनाथ सिंह को रक्षा मंत्री बनाया गया। निर्मला सीतारमण को वित्त मंत्रालय की विभाग सौंपा गया है। नितिन गडकरी को सड़क एवं परिवह मंत्री बनाया गया है। डॉ. हर्षवर्धन को हेल्थ मिनिस्टर की जिम्मेदारी दी गई है। प्रकाश जावड़ेकर को पर्यारण मंत्री बनाया गया है।
डी वी सदानंद गौड़ा को रसायन एवं उर्वरक मंत्री बनाया गया है। नरेंद्र सिंह तोमर को कृषि मंत्री के साथ साथ ग्रामीण विकास मंत्रालय एवं पंचायती राज की भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। गजेंद्र सिंह शेखावत को जल शक्ति मंत्री बनाया गया है।
राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) की सूची। संतोष कुमार गंगवार को श्रम एवं नियोजन मंत्री बनाया गया है। राव इंद्रजीत सिंह को सांख्यिकी मंत्री बनाया गया है। श्रीपद नाईक को रक्षा राज्य मंत्री एवं आयुर्वेद और योगा मंत्री बनाया गया है। जीतेंद्र सिंह को पीएमओ का मंत्री बनाया गया है। इसके अलावा जीतेंद्र सिंह को उत्तर-पूर्व क्षेत्र विकास मंत्री की भी जिम्मेदारी दी गई है। किरण रिजिजू को युवा एवं खेल मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई हऐ। प्रहलाद सिंह पटेल को संस्कृति मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

More videos

See All