पीएम के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होगा प्रदेश भाजपा का 106 सदस्यीय दल

दूसरी बार देश के प्रधानमंत्री का पदभार संभालने जा रहे नरेन्द्र मोदी के वीरवार को दिल्ली में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में प्रदेश भाजपा के 106 पदाधिकारियों का दल भी हिस्सा लेगा। शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने का निमंत्रण मिलने से उत्साहित भाजपा के अधिकतर पदाधिकारी प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र रैना के नेतृत्व में बुधवार की शाम जम्मू से राजधानी ट्रेन से दिल्ली के लिए रवाना हो गए। कुछ नेता सड़क मार्ग से दिल्ली के लिए रवाना हुए।
कई नेता वीरवार सुबह हवाई जहाज से दिल्ली जाएंगे। प्रदेश भाजपा के पदाधिकारियों को बुधवार सुबह शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए हाईकमान का निमंत्रण मिला। शपथ ग्रहण समारोह की तिथि फाइनल होने के बाद से इस निमंत्रण का बेसब्री से इंतजार हो रहा था। ऐसे में निमंत्रण मिलते ही भाजपा नेताओं की दिल्ली जाने की तैयारियां शुरू हो गई। प्रदेश भाजपा के कार्यालय सचिव ने निमंत्रण के बारे में प्रदेश पदाधिकारियों को सूचित करने के साथ उन्हें एसएमएस भी भेजे।

More videos

See All