करारी हार के बाद बचाव की मुद्रा में कांग्रेस, शहीद के घर गए हरीश

उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव में सभी पांचों सीटों पर हार के बाद कांग्रेस के दिग्गज नेता बचाव की मुद्रा में दिखाई दे रहे हैं। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने चुनाव नतीजे आने के बाद पहली बार प्रदेश मुख्यालय पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय के साथ पार्टी के प्रदर्शन को लेकर गुफ्तगू की। बाद में मीडिया से बातचीत में उन्होंने पार्टी में गुटबाजी से इन्कार किया। साथ ही कहा कि वह प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के पीछे पूरी ताकत से खड़े हैं। 
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन पहुंचे। प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह उन्हें अपने कक्ष में लेकर पहुंचे। कक्ष में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, पूर्व विधायक विजयपाल सिंह सजवाण, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लालचंद शर्मा समेत अन्य पार्टी नेताओं की मौजूदगी में चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन पर चर्चा हुई। 
प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि नगर निकाय चुनाव में बेहतर प्रदर्शन के बाद भी पार्टी बढ़त नहीं बना सकी। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि हार के बावजूद कांग्रेस की मुहिम थमने वाली नहीं है। पार्टी अपनी कमजोरी से सबक लेकर आगे बढ़ेगी। प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ज्यादा देर तक बैठक में मौजूद नहीं रहे। कोर्ट में पेशी का हवाला देते हुए कुछ देर बाद वह चले गए। 

More videos

See All