हार-जीत की होती है सामूहिक जिम्मेदारी : तंवर

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने कहा कि लोकसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी को मिली हार की समीक्षा कर नए सिरे से प्रदेश के लोगों की आवाज बनने के लिए कांग्रेस काम करेगी। उन्होंने कहा कि हमें भाजपा ने जो चुनौती पेश की है सभी कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट होकर उस चुनौती का डटकर मुकाबला करेंगे तथा प्रदेश के विधानसभा चुनावों में अवश्य कामयाब होंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा को जैसी कामयाबी लोकसभा चुनावों में मिली है वैसी कामयाबी विधानसभा चुनावों में नहीं मिलेगी। विधानसभा चुनाव में सीधा मुकाबला कांग्रेस व भाजपा के बीच होगा। इनेलो, बसपा, लोसुपा आदि संगठनों के तंबू विधानसभा चुनावों में उड़ जाएंगे। रविवार को तंवर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि एक अलग तरह की राजनीति की शुरूआत प्रदेश में होगी।

More videos

See All