बृजेंद्र सिंह और इंद्रजीत को मिल सकती है मोदी मंत्रीमंडल में जगह, गुज्जर का कट सकता है नाम

देश के साथ-साथ हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी ने प्रचंड बहुमत हासिल किया है। रोहतक सीट पर छोड़कर सभी उम्मीदवारों ने लाखों में जीत हासिल की है लेकिन रोहतक में अरविंद शर्मा की जीत सबसे अद्वितीय है। उन्होंने हुड्डा के गढ़ में मात दी है। इस जीत के बाद अब मोदी मंत्रीमंडल में शामिल होने वाले चेहरों के लिए भी जोड़-तोड़ शुरू हो जाएगा। 2014 में हरियाणा से दो सांसदों को मंत्रीमंडल में जगह दी गई थी। उसमें गुड़गांव से राव इंद्रजीत और फरीदाबाद से कृष्णपाल गुज्जर शामिल थे। हालांकि इस बार कृष्णपाल गुज्जर की संभावना सबसे कम मानी जा रही हैं, क्योंकि उनकी जगह दौड़ में दूसरे नेता शामिल हो गए हैं। 
मंत्रीमंडल की दौड़ में बीरेंद्र सिंह के बेटे बृजेंद्र सिंह का नाम सबसे आगे नजर आ रहा है। उनके कई प्लस प्वाइंट है। बृजेंद्र आईएएस से वीआरएस लेकर राजनीति में आए हैं। ऐसे में उन्हें एडमिनिस्ट्रेशन की अच्छी समझ है। इसके साथ-साथ राजनीतिक परिवार से आते हैं। उनके पिता मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री थी। बेटे को टिकट मिलते ही उन्होंने खुद के पद से इस्तीफे की घोषणा कर दी थी। कहीं न कहीं अब वे बेटे को पद दिलवाने के लिए पार्टी में लॉबिंग करेंगे। बृजेंद्र सिंह हिसार से दो दिग्गज परिवारों को हराकर भी संसद पहुंचे हैं। उन्होंने पूर्व सीएम देवीलाल के पोते दुष्यंत चौटाला व भजन लाल के पोते भव्य बिश्नोई को हराया है। ऐसे में उनकी दावेदारी सबसे मजबूत मानी जा रही है। वे जाट चेहरा भी हैं, आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा उन्हें मंत्री पद देकर जाट वोटर को भी साधने का प्रयास करेगी। 

More videos

See All