उत्तर प्रदेश में 62 सीटों पर खिला कमल, कई दिग्गज धराशाई, पांच पर सपा, कांग्रेस लगभग साफ

लोकसभा चुनाव में एक बार फिर प्रदेश में भाजपा की लहर चली है। विपक्षियों के सारे दांव-पेंच को दरकिनार करते हुए भाजपा को 62 संसदीय सीटों पर कमल खिलाने में कामयाबी मिली है। भाजपा के सहयोगी अपना दल (एस) को दो सीटें मिली हैं। सपा-बसपा गठबंधन कोई खास करिश्मा नहीं दिखा पाया। बसपा के खाते में जहां 11 सीटें आई हैं वहीं सपा पांच पर सिमट गई है। 
गठबंधन में शामिल रालोद को बागपत सीट के लिए कड़ा संघर्ष करना पड़ रहा है। प्रदेश में कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की परंपरागत सीट भाजपा ने छीन ली है। कांग्रेस को महज एक रायबरेली की सीट मिली है जहां से सोनिया गांधी चुनाव जीती हैं। भाजपा ने अमेठी में कांग्रेस का गढ़ ढहाते हुए राहुल गांधी को यहां से जीत का चौका लगाने से रोक दिया। 

More videos

See All