Inner Manipur Lok Sabha Election Result: आंतरिक मणिपुर सीट पर कौन मारेगा बाजी?
आंतरिक मणिपुर लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी से के के रंजन सिंह, कांग्रेस से ओ नाबाकशोर सिंह और नॉर्थ ईस्ट इंडिया डेवलपमेंट पार्टी से आर के आनंद चुनाव लड़ रहे हैं।
वर्ष 2014 में, मणिपुर राज्य में, आंतरिक मणिपुर लोकसभा क्षेत्र से डॉ थोकचोम मेन्याड का निर्वाचन हुआ। उन्हें 292102 वोट मिले। उनकी पार्टी कांग्रेस है। उन्होंने मोईरंगथेम नारा को 94674 वोटों से हराया। निकटतम प्रतिद्वंद्वी की पार्टी सीपीआई थी। 2014 में कुल 74.98 प्रतिशत वोट पड़े।
भीतरी मणिपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र मणिपुर राज्य की दो संसदीय सीटों में से एक है। इस लोकसभा क्षेत्र में 32 विधानसभा क्षेत्रों को समाहित किया गया है। इसकी राजधानी इंफाल है। यहां के मूल निवासी मेइती जनजाति के लोग हैं, जो यहां के घाटी क्षेत्र में रहते हैं। इस क्षेत्र में महाभारत कालीन स्मारक मिलते हैं। महारथी अर्जुन राजा चित्रवहाना की हेटी चित्रांगदा का प्रेम यहीं परवान चढ़ा था। योद्धा बाबरूवासन, अर्जुन और मणिपुर की राजकुमारी चित्रांगदा के पुत्र थे।