एग्जिट पोल में नुकसान से BJP में खलबली, इन 4 सीटों पर कड़े मुकाबले ने बढ़ाई चिंता

मतगणना से पहले एक्जिट पोल के आंकड़ों से दिल्ली के सियासी गलियारे में हलचल तेज हो गई है। अधिकांश एजेंसियों के एग्जिट पोल में बताया गया है कि भाजपा दिल्ली की सातों सीटों पर अपना कब्जा बरकरार रखने में कामयाब होगी। इसके विपरीत कई एजेंसियों ने एक से दो सीटों के नुकसान की बात भी कही गई है। इससे भाजपा में खलबली मच गई है। नेता व कार्यकर्ता सभी सीटों पर मतों व समीकरण को लेकर जोड़-घटाव करने में लग गए हैं हालांकि, बड़े नेता सभी सीटें जीतने का दावा कर रहे हैं।
दिल्ली में उत्तर-पूर्वी दिल्ली, उत्तर-पश्चिमी दिल्ली, नई दिल्ली और चांदनी चौक संसदीय सीट पर भाजपा को कड़ी चुनौती मिल रही है। उत्तर-पूर्वी दिल्ली में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी का प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व तीन बार की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित और आम आदमी पार्टी (AAP) के पूर्व प्रदेश संयोजक दिलीप पांडे से मुकाबला है। पूर्व मुख्यमंत्री की वजह से इस सीट पर मुकाबला बेहद करीबी हो गया है। इस संसदीय क्षेत्र में मुस्लिम आबादी लगभग 23 फीसद है और इनमें से अधिकांश कांग्रेस के पक्ष में बताए जा रहे हैं।
शीला दीक्षित भी दावा कर रही हैं कि दिल्ली में परिणाम चौकाने वाले होंगे और लोगों का अच्छा समर्थन उन्हें मिला है। दूसरी ओर मनोज तिवारी का कहना है कि विपक्ष के लिए कोई जगह नहीं है और भाजपा दिल्ली की सभी सीटें जीतेगी।

More videos

See All