हरियाणा के शिक्षा मंत्री रामबिलास की अमर्यादित टिप्पणी, कहा-राहुल गांधी का DNA ही खराब
हरियाणा के शिक्षा एवं संसदीय कार्य मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा कांग्रेस पर हमला करने के दौरान शब्दों की सीमा को लांघ गए। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष पर अमर्यादित टिप्पणी कर दी। रामबिलास ने कह दिया कि राहुल गांधी का तो डीएनए ही खराब है। रामबिलास ने कहा कि भाजपा को लोकसभा चुनाव में भाजपा 353 सीटें जीतेगी और हरियाणा की सभी 10 सीटों पर पार्टी का कब्जा होगा। चुनाव परिणाम के बाद कांग्रेस नेता घरों से बाहर नहीं निकल पाएंगे।
चंडीगढ़ में पत्रकारों से बातचीत में रामबिलास शर्मा कांग्रेस पर आक्रामक नजर आए। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि राहुल गांधी का डीएनए ही खराब है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी अपने कार्यकाल में इंदिरा गांधी को देवी कहते थे और राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चोर कहते नहीं थकते। यह खराब डीएनए का ही असर है।