लोकसभा चुनाव में दीवार बनकर डटे रहे कार्यकर्ता

शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन ने कहा कि सोनीपत विधानसभा के कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव में दीवार की भांति मजबूती के साथ अपने बूथों पर डटे रहे। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों को भाजपा के पक्ष में मतदान के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि यह काडर भाजपा की ताकत है। इसी के बूते पर देश मे फिर एक बार मोदी सरकार बनने जा रही है।
कविता जैन रविवार शाम को ओल्ड इंडस्टि्रयल एरिया स्तिथ दिव्यांक गार्डन में सोनीपत विधानसभा के कार्यकर्ताओं के लिए आयोजित धन्यवाद सभा को संबोधित कर रही थी। इस दौरान उनके साथ सांसद के उम्मीदवार रमेश कौशिक व सीएम के मीडिया सलाहकार राजीव जैन भी मौजूद रहे। जैन ने कहा कि सोनीपत में कार्यकर्ताओं की मेहनत का नतीजा था कि किसी भी इलाके में एक से दो घंटे के नोटिस पर भी शानदार कार्यक्रमों का आयोजन कर अधिक से अधिक क्षेत्रवासियों के भाजपा की नीतियों से जोड़ने में सफलता हासिल की गई।
 

More videos

See All