उक्रांद की केंद्रीय कार्यकारिणी भंग, संयोजक किए गए नियुक्त

आगामी संगठात्मक चुनाव को देखते हुए उत्तराखंड क्रांति दल ने अपनी केंद्रीय कार्यकारिणी भंग कर दी है। दल ने नई कार्यकारिणी गठित होने तक डीडी जोशी को संयोजक व एक पांच सदस्यीय समिति का गठन किया है। संयोजक व कमेटी के देखरेख में ही अधिवेशन की समस्त कार्रवाई संपन्न कराई जाएगी।
प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत में दल के संरक्षक बीड़ी रतूड़ी ने उक्त जानकारी देते हुए कहा कि वर्तमान कार्यकारिणी का गठन वर्ष 2017 में हुआ था। वर्तमान में दल के नए कार्यकारिणी का चुनाव होना है। पूर्व में तय किया गया था अधिवेशन अगर तय समय पर नहीं हुआ तो कार्यकारिणी अपने आप ही भंग मानी जाएगी और एक संयोजक और पांच सदस्यीय कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। 
उन्होंने बताया कि वर्तमान में भी चुनाव आचार संहिता के कारण दल का अधिवेशन तय समय में नहीं हो सका। इसके कारण दल ने डीडी जोशी को दल का संयोजक और एक पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। जिसमें काशी सिंह ऐरी, बीडी रतूड़ी, डॉ. नारायण सिंह जंतवाल, त्रिवेंद्र पंवार, पुष्पेश त्रिपाठी को सदस्य बनाया गया है। संयोजक व कमेटी की देखरेख में अधिवेशन संपन्न कराया जाएगा।

More videos

See All