मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह की पत्नी का दिल्ली में निधन, चुरहट में होगा अंतिम संस्कार

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रहे कांग्रेस के दिवंगत नेता अर्जुन सिंह की पत्नी सरोज सिंह का 84 साल की उम्र में बुधवार को दिल्ली में निधन हो गया। वे कई दिनों से बीमार थीं। उनके बेटे और कांग्रेस नेता अजय सिंह ने यह जानकारी दी। सरोज सिंह का अंतिम संस्कार मध्यप्रदेश स्थित उनके गृह नगर चुरहट में किया जाएगा।
न्यूज एजेंसी के मुताबिक, सरोज सिंह को रात में सोते समय हार्ट अटैक आया। सुबह जब डॉक्टरों ने चेक किया तो वे मृत मिलीं। उनके निधन की सूचना मिलने के बाद अजय सिंह दिल्ली रवाना हो गए। सरोज सिंह दो साल से बेटी वीणा के साथ नोएडा में रहती थीं।  
 

More videos

See All