पंजाब में राहुल गांधी बोले- सार्वजनिक रूप से माफी मांगें सैम पित्रोदा

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि 1984 के सिख दंगों पर सैम पित्रोदा ने जो कुछ भी कहा है, वो बिल्कुल गलत है। राहुल गांधी पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में लोकसभा चुनाव प्रचार करने के लिए पहुंचे। यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सैम पित्रोदा को ऐसा नहीं कहना चाहिए था। इसके लिए उन्हें पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए।
राहुल ने बताया कि मैंने उन्हें फोन किया था और कहा था कि उन्होंने जो कुछ बोला है, वो सरासर गलत है। उन्हें ऐसा बोलने पर शर्म आनी चाहिए और सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। बता दें कि लोकसभा चुनाव 2019 के अंतिम चरण में पंजाब का सियासी पारा चढ़ता जा रहा है। राहुल गांधी पहली बार प्रदेश में कांग्रेस के लिए रैली कर रहे हैं। फतेहगढ़ साहिब से कांग्रेस के अमर सिंह चुनाव लड़ रहे हैं।

More videos

See All