संताल में शिफ्ट हुई झारखंड की राजनीति, 15 को अंतिम जोर लगाएंगे PM MODI

लोकसभा चुनाव- 2019 अब अपने सातवें और अंतिम चरण में पहुंच गया है। इस चरण में झारखंड के 14 में शेष बचे संताल के तीन लोकसभा क्षेत्र-गोड्डा, दुमका और राजमहल में 19 मई को मतदान होगा। 12 मई को छठवें चरण का मतदान समाप्त होने के बाद झारखंड के तमाम राजनीतिक दल के स्टार प्रचारक संताल क्षेत्र में शिफ्ट कर गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी 15 मई को देवघर में सभा कर अंतिम जोर लगाएंगे। वे गोड्डा से निशिकांत दुबे, दुमका से सुनील सोरेन और राजमहल से भाजपा प्रत्याशी हेमलाल मुर्म को जिताने के लिए जनता से अपील करेंगे। 
संताल परगना में गोड्डा वैसे भी राजनीतिक दृष्टिकोण से सबसे ज्यादा संवेदनशील माना जाता रहा है। इधर अंतिम चरण के चुनाव प्रचार में स्टार प्रचारकों की लंबी सूची तैयार है। इसमें पीएम मोदी, नीतीश कुमार, योगी आदित्यनाथ सहित कई स्टार प्रचार भाजपा के लिए यहां वोट मांग सकते हैं, वहीं महागठबंधन की ओर से राहुल गांधी, सुबोधकांत सहाय, डॉ. अजय कुमार आदि के कार्यक्रम तय हो रहे हैं। एक दो दिन में इसकी आधिकारिक घोषणा की जाएगी।

More videos

See All