44 डिग्री तापमान में 3 घंटे सिरसा में सिद्धू का इंतजार तो फरीदाबाद में नहीं आए योगी

कांग्रेस के सिरसा से उम्मीदवार अशोक तंवर के लिए नवजोत सिंह सिद्धू और भाजपा के लिए जींद और फरीदाबाद में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को आना था लेकिन दोनों ही नहीं पहुंच पाए। जिसके चलते कार्यकर्ताओं को कई घंटे इंतजार करना पड़ा।
सिरसा से कांग्रेस प्रत्याशी अशोक तंवर के पक्ष में नवजोत सिंह सिद्धू के मंगलवार को प्रचार में आना था। सभी दोपहर 2 बजे से उनका इंतजार कर रहे थे। जब शाम के 5 बज गए और मैसेज मिला कि सिद्धू नहीं आ पाएंगे। अशोक तंवर की पत्नी अवंतिका तंवर ने सिद्धू के न आने का दोष प्रशासन पर लगाया और कहा कि प्रशासन ने सिद्धू के हैलीकॉप्टर को उतरने की परमिशन देरी से दी। जब तक परमिशन आती तब तक साढ़े चार बज चुके थे और उन्हें 5 बजे वापस जाना था। वहीं एसडीएम वीरेंद्र चौधरी का कहना है की जिला प्रशासन ने पहले दिन ही अनुमति प्रदान कर दी थी। 

More videos

See All