चरम पर मंडी कांग्रेस की कलह, भाजपा से लड़ने की बजाय अपनों से उलझ रहे कांग्रेसी

चुनावी बेला पर मंडी जिला कांग्रेस की कलह खुलकर सामने आ गई है। भाजपा से लड़ने की बजाय कांग्रसियों ने एक-दूसरे के विरुद्ध मोर्चा खोल दिया है। मंडी जिला कांग्रेस का असली सरताज कौन है? इसको लेकर वीरभद्र सिंह, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू व पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर के सिपहसलार आमने-सामने आ गए हैं। मौजूदा जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा सूक्खू व कौल सिंह ठाकुर के सिपहसलार हैं। गत सप्ताह कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए गए शशि शर्मा वीरभद्र्र सिंह के पांच प्यारों से एक हैं। दीपक शर्मा गत दिनों पत्रकारवार्ता कर शशि शर्मा की नियुक्ति को गलत ठहरा चुके हैं। दो दिन से दोनों ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के कार्यक्रमों व पत्रकारवार्ता में एक साथ शिरकत जरूर की, लेकिन दूरियां बराबर बनाई रखी।

More videos

See All