हरियाणा को आरक्षण के नाम पर जलवाने वाले हुड्डा को वोट मांगने का कोई अधिकार नहीं- दिग्विजय चौटाला

जननयाक जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी दिग्विजय चौटाला ने आज गन्नौर हलके के गांवों में चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि गन्नौर को कांग्रेस ने पीछे धकेलने का काम किया था। हरियाणा में दो बार मुख्यमंत्री रहे भूपेन्द्र हुड्डा का जात-पात की राजनीति करना औच्छी मानसिकता है।
हुड्डा ने ही आरक्षण के नाम पर हरियाणा को जलाने का काम किया था। हुड्डा ने सोनीपत की दीनबंधु छोटूराम युनिवसिर्टी में सिर्फ अपने चहेतों को नौकरी लगाया। नौकरियां देने के मामले में सोनीपत के लोगों को अनदेखा किया गया है। वहीं जजपा-आप प्रत्याशी ने सोनीपत मे हुई भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की रैली को पूरी तरह से फ्लॉप भी बताया।
दिग्विजय ने कहा कि हरियाणा को जलाने का काम जहां भाजपा ने किया, वहीं भाईचारा तोड़ने की आग में घी डालने का काम हुड्डा ने किया था। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि अमित शाह का सांसद कौशिक की नाकामी स्वीकारना भाजपा की नाकामी दिखाता है। अमित शाह का नौजवानों से देश के सैनिक के नाम पर वोट मांगना षड्यंत्रकारी राजनीति को दर्शाता है।

More videos

See All