कांग्रेस करती है मुद्दों की राजनीति भाजपा भटकाती है : तंवर

कांग्रेस मुद्दों पर आधारित राजनीति की पक्षधर है, जबकि भाजपा मुद्दों से भटकाती है। कांग्रेस उदारवाद की बात करती है, जबकि भाजपा अलगाववाद की बात करती है। लेकिन अब जनता बदलाव चाहती है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सिरसा लोकसभा क्षेत्र से पार्टी उम्मीदवार अशोक तंवर ने रविवार को यह बात कही। वे यहां कार्यकर्ताओं से बैठक के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 9 मई को सिरसा के हूडा ग्राउंड में कांग्रेस की रैली होगी, जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी शिरकत करेंगे।
 तंवर ने रानियां में भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट पर चुटकी लेते हुए कहा कि भाजपाई कालेधन के बंटवारे के लिए आपस में झगड़ रहे हैं। वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल को थप्पड़ मारे जाने की घटना की निंदा करते हुए तंवर ने कहा कि लोकतंत्र में विरोध का यह तरीका अनुचित है। तंवर ने कहा कि आज ग्राउंड पर कांग्रेस मजबूत है और दूसरी पार्टियां मुकाबले से बाहर हैं। कांग्रेस प्रदेश में सभी 10 सीटों पर जीत दर्ज करने जा रही है। उन्होंने कहा कांग्रेस ने विजन के साथ इस देश को तरक्की के पथ पर आगे बढ़ाया। इस मौके पर हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता होशियारी लाल शर्मा, भूपेश मेहता, राजकुमार शर्मा मौजूद थे।

More videos

See All