Phase 5 LIVE: कोडरमा में मतदान जारी... पहले दो घंटे में 13.43 फीसदी वोट पड़े

लोकसभा चुनाव- 2019 के पांचवें चरण में झारखंड के रांची, खूंटी और हजारीबाग के साथ ही कोडरमा लोकसभा सीट पर मतदान हो रहा है। कोडरमा लोकसभा क्षेत्र के 2,475 मतदान केंद्रों पर मतदान सोमवार सुबह सात बजे शुरू हुआ। शाम पांच बजे तक चलेगा। कोडरमा से संसद में पहुंचने के लिए कुल 14 प्रत्याशी मैदान में खड़े हैं। इनमें भाजपा की अन्नपूर्णा देवी, झाविमो प्रमुख पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी और भाकपा (माले) के राजकुमार यादव प्रमुख हैं। इनके भाग्य का फैसला 18, 12, 085 मतदाता आज अपने मताधिकार का प्रयोग कर ईवीएम में लॉक कर देंगे। 
 

More videos

See All