संताल में अब लगेगा दिग्गजों का जमावड़ा

झारखंड में आखिरी चरण में संतालपरगना में चुनाव होना है़   संतालपरगना की तीन सीटों पर यूपीए-एनडीए की प्रतिष्ठा दावं पर फंसी है़   झामुमो संतापरगना के दो सीटों पर और झाविमो एक सीट पर चुनाव लड़ रहे है़ं   झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन दुमका से चुनाव लड़ रहे है़ं   झामुमो के बड़े चेहरे की राजनीतिक प्रतिष्ठा इस सीट पर फंसी है़   इस सीट से भाजपा के सुनील सोरेन दम लगा रहे है़ं   
राजमहल में झामुमो के वर्तमान सांसद विजय हांसदा को अपनी जमीन बचानी है, वहीं पूरा एनडीए खेमा हेमलाल मुरमू के लिए जोर  लगा रहा है़  गोड्डा सीट पर भाजपा के निशिकांत दुबे और झाविमो के प्रदीप यादव के बीच कड़ा संघर्ष है़  संतालपरगना के तीन हॉट सीट पर अब एनडीए-यूपीए के संघर्ष का तैयार प्लॉट पर दोनों के दिग्गज उतरेंगे़   पूरा जोर कैंपेन पर होगा़   15 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दुमका आने की तैयारी है़   

More videos

See All