शशि थरूर का तंज, 'कई केंद्रीय मंत्री चुनाव नहीं लड़ रहे, चुनाव लड़ कौन रहा है? निरहुआ, सनी, प्रज्ञा!

 वरिष्‍ठ कांग्रेसी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर ने शुक्रवार को ट्वीट कर मोदी सरकार पर निशाना साधा. उन्‍होंने कई केंद्रीय मंत्रियों के लोकसभा चुनाव 2019 न लड़ने को लेकर सवाल उठाया साथ ही तंज भी कसा. उन्‍होंने कहा कि कई केंद्रीय मंत्री चुनाव नहीं लड़ रहे. पर चुनाव लड़ कौन रहा है? निरहुआ यादव, सनी देओल, प्रज्ञा ठाकुर!
थरूर ने ट्वीट किया, 'मोदी सरकार के विदेश मंत्री, वित्त मंत्री, रक्षा मंत्री, रेल मंत्री, पेट्रोलियम मंत्री, शिक्षा मंत्री, कोयला मंत्री, सब चुनाव नहीं लड़ रहें है; लोकसभा स्पीकर चुनाव नहीं लड़ रही है; मार्गदर्शक मंडल चुनाव नहीं लड़ रहा है. पर लड़ कौन रहा है? निरहुआ यादव, सनी देओल, प्रज्ञा ठाकुर!'
उल्‍लेखनीय है कि हाल ही में दिल्ली की एक अदालत ने लोकसभा सांसद और कांग्रेस नेता शशि थरूर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपमानजनक बयान देने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता राजीव बब्बर की मानहानि शिकायत पर तलब किया है.

More videos

See All