अमित शाह बोले- केंद्र की योजनाओं को कमलनाथ सरकार ने रोका

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह गुरुवार दोपहर जिले के मनासा में टाल वाला खेत पर चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे। यहां से भाजपा ने सुधीर गुप्ता को अपना प्रत्याशी बनाया है। शाह ने कहा कि हमने 8 करोड़ गरीबों के घर में शौचालय पहुंचाकर। 2 करोड़ 35 लाख गरीबों के घर में बिजली पहुंचाने का भाजपा की नरेंद्र मोदी सरकार ने किया है। देश के 50 करोड़ गरीबों को आयुष्मान भारत योजना के तहत किसी भी बीमारी पर खर्चा भाजपा की सरकार ने दिलवाया। उन्होंने कहा कि केंद्र की योजनाओं को कमलनाथ सरकार ने रोक लिया है। किसान सम्मान निधी को लेकर कमलनाथ सरकार ने किसानों की सूची केंद्र सरकार को नहीं दी।
मध्यप्रदेश के अंदर पांच साल में बहुत सारे काम हुए, मुद्रा बैंक योजना के तहत 81 लाख युवाओं को काम दिया। 64 लाख माताओं को गैस का सिलेंडर दिया, डेढ़ लाख लोगों को घर दिया। करीब 65 लाख लोगों के घर में शौचालय बनवाया। यह सारा काम भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने किया। भाजपा से पहले राज्य में बंटाधार की सरकार थी, मप्र को गड्ढों वाली सड़क वाले राज्य के रूप में जाना जाता था। शाह ने कहा कि कांग्रेस की सरकारें अपने परिवार के विकास के लिए काम करती हैं।

More videos

See All