नौकरियों पर रोक को लेकर सियासती बयानबाजी

सोशल मीडिया पर पूर्व सीएम रमन सिंह ने ट्वीट करते हुए सरकार की आलोचना कर दी। रमन सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा था- मुख्यमंत्री बघेल जी चुनाव पूर्व आपने युवाओं से बड़े-बड़े वादे किये लेकिन सत्ता मिलते ही उनके साथ छल किया है। बीजेपी सरकार के अथक परिश्रम से प्रदेश को समृद्ध स्थिति तक लाई परन्तु आपकी नीतियां दोबारा प्रदेश को पिछड़ा राज्य बनाने जा रही हैं। 

पूर्व विधायक देवजी पटेल ने कहा कि प्रदेश में विकास कार्य रुके हुए हैं और कर्ज लेकर आप सिर्फ चुनावी फंडिंग में जुटे हैं। इस सरकार की कथनी और करनी का फर्क सामने आ चुका है। सरकार ने पहले युवाओं को बेरोजगारी भत्ते के नाम पर छला। अब एक साल के लिए सीधी भर्ती पर भी रोक लगा दी है। भाजयुमो के नेता उमेश घोरमोड़े ने कहा कि बघेल ने स्पष्ट कर दिया कि बेरोजगार युवा उनके लिए किसी डिस्पोजल आइटम से कम नहीं थे। 

इसीलिए अब कांग्रेस की सरकार यूज़ करने के बाद यूथ को थ्रो कर रही है। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने जिस तरह बेरोजगारों से झूठ बोल कर वोट लिए। बघेल से अपना प्रदेश नहीं संभल रहा, वह उत्तर प्रदेश में जाकर झूठ के नए-नए ग्रंथ रचने में व्यस्त है। 

More videos

See All