अब हरियाणा में स्टार वार, मोदी-शाह को चुनौती देंगे राहुल-प्रियंका के साथ-साथ केजरी और माया

हरियाणा में लोकसभा चुनाव के माहाैल में तापमान के संग गर्मी चरम पर पहुंचेगी। अब राज्‍य में स्टार वार शुरू होने वाला है। भाजपा, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और बसपा के राष्ट्रीय नेता हरियाणा का रुख करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह अपने दो-दो दिन के दौरे में हरियाणा की हर लोकसभा सीट के मतदाताओं तक पहुंच बनाएंगे।
भाजपा दोनों राष्ट्रीय नेताओं की रैलियों के कार्यक्रम इस तरह तैयार करने में जुटी है, ताकि सभी 10 लोकसभा सीटें कवर हो जाएं। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती भी हरियाणा में रैलियां तथा रोड शो करेंगे।

More videos

See All