फातिमा रसूल सिद्दीकी ने कहा- अपने बयानों के लिए माफी मांगें प्रज्ञा, करेंगी उनके लिए प्रचार

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा की एकमात्र मुस्लिम उम्मीदवार रहीं फातिमा रसूल सिद्दीकी ने भोपाल लोकसभा सीट से प्रत्याशी प्रज्ञा सिंह ठाकुर का चुनाव प्रचार में साथ देने के लिए शर्त रखी है। उन्होंने कहा है कि अगर प्रज्ञा ठाकुर अपने सांप्रदायिक और अप्रिय बयानों के लिए मुस्लिमों से माफी मांगती हैं, तो वह उनके लिए प्रचार करने को तैयार हैं। 
फातिमा ने आगे कहा- ‘वह भगवा रंग का आदर करती हैं, क्या प्रज्ञा ठाकुर की नजर में भी हिजाब के लिए इतना ही सम्मान है? अगर है, तो उन्हें मुस्लिम समुदाय से माफी मांगनी चाहिए। उनके ऐसा करने पर मैं जरूर उनके लिए प्रचार करूंगी।’ फातिमा ने अपने इस बयान से पहले प्रज्ञा के लिए प्रचार नहीं करने की घोषणा की थी। उन्होंने कहा था- ‘मैं उनके (प्रज्ञा सिंह ठाकुर) लिए चुनाव प्रचार नहीं कर रही हूं, क्योंकि उन्होंने धर्म युद्ध छेड़ने जैसे बयान दिए हैं। 26/11 को मुंबई के आतंकी हमले में शहीद होने वाले पुलिस अधिकारी हेमंत करकरे के खिलाफ उनका विवादास्पद बयान भी मुझे बुरी तरह आहत कर गया।’

More videos

See All