भाजपा ने हमेशा की झूठ की राजनीति : काजल

कांगड़ा संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी पवन काजल ने ज्वालामुखी में कांग्रेस के चुनाव कार्यालय का शुभारंभ किया। इस मौके पर पूर्व विधायक संजय रतन, महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल, जिला कांग्रेस अध्यक्ष रूमा कौंडल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा मौजूद रहे। इससे पूर्व पवन काजल का देहरियां पंचायत से स्वागत कार्यक्रम शुरू हुए।
ज्वालामुखी शहर में युवा कांग्रेस अध्यक्ष नीरज शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकाली। पवन काजल ने कहा भाजपा ने हमेशा झूठ की राजनीति करके सत्ता हासिल की है। भाजपा नेता लोकसभा सांसद रहते हुए कहीं किसी भी क्षेत्र में जनता के काम करवाने के लिए नहीं गए और न ही दौरे किया। वहीं प्रदेश सरकार पूरे प्रदेश को भूलकर मंडी में ही अलख जगाए बैठी है। पूर्व विधायक संजय रतन ने कहा केंद्र सरकार ने युवाओं को नौकरियों के लारे लगाए तो आम आदमी के खातों में में पैसे डालने के हसीन सपने दिखाए।

More videos

See All