वीके सिंह बोले- राहुल गांधी कई बार ऐसी बातें कहते हैं जिनका आधार नहीं होता

लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह बुधवार सुबह उदयपुर पहुंचे। उन्होंने पार्टी कार्यालय पर सुबह 10.30 बजे एक बैठक ली। इसके बाद एक प्रेस वार्ता को भी संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि राहुल क्या कहते हैं क्या नहीं कहते हैं इस पर टिप्पणी नहीं करुंगा। वे कई बार ऐसी बातें कहते हैं जिनका आधार नहीं होता।
वीके सिंह ने सर्जिकल स्ट्राइक के सवाल पर कहा कि लाइन ऑफ कंट्रोल के ऊपर बहुत सी चीजें होती हैं। जो फौज अपने आप करती है। अपने रिस्क पर करती है। अगर उसमें गलती हो जाए तो किसी न किसी का करियर खत्म हो जाता है। उनके बारे में सेना कभी बात नहीं करती। न ही किसी को पता है। दूसरा होता है जब सरकार सेना के साथ खड़ी होती है। कहती है कि अगर आपसे कोई गलती हो गई, जाने या अनजाने में। हम आपके समर्थन में खड़े हैं। उसको झेलने के लिए। इन दोनों चीजों में फर्क है। उस फर्क को समझें।
सिंह ने कहा की मुद्दा विकास ही है। मैं अपने अनुभव से कह रहा हूं कि बात विकास की ही है। राष्ट्रवाद तो हर चुनाव में कहीं ना कही किसी ना किसी स्तर पर होता है। राहुल के बारे में सिंह ने कहा कि उन्होंने न्याय स्कीम जो रखी है। आप किसी भी स्टेट की मिनिमन मजदूरी देख लीजिए। उसका विश्लेषण कर लीजिए। अगली बार मैं आऊं तब मुझसे पूछ लीजिएगा। हमने जो न्यूनतम मजदूरी रखी गई है वो उनके 72 हजार से ज्यादा है। ये पार्टी ऐसी है जिन्होंने बीपीएल का मानक रखा था। यूएन का था 2 डॉलर तो इन्होंने रख दिया 30 रुपए। उनकी पार्टी में बहुत बुद्धिमान लोग है। क्या सोचकर क्या करते हैं, मुझे पता नहीं। 

More videos

See All