कांग्रेस का कोई बड़ा नेता नही पहुंचा तंवर का नामांकन करवाने, इस पर अजय ने कसा तंज

कांग्रेस उम्मीदवार अशोक तंवर के साथ प्रदेश का कोई बड़ा नेता नामांकन करवाने नहीं पहुंचा। वे अपनी पत्नी अवंतिका माकन और दोनों बेटों व पंजाब सरकार में चेयरमैन राजकुमार वेरका के साथ नामांकन करने गए। वहीं सरदार निर्मल सिंह का नामांकन करवाने अजय सिंह चौटाला, नैना चौटाला, आप के प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद पहुंचे। 
नामांकन भरने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए अजय चौटाला से जब अशोक तंवर पर सवाल किया गया तो उन्होंने उनपर तंज कस दिया। अजय ने कहा कि आप खुद देख सकते हैं कि अशोक तंवर का नामांकन भरवाने तक सिर्फ उनके परिवार के लोग आए हैं। कार्यकर्ता तक नहीं आए, इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि यहां उनकी क्या स्थिति है। 

More videos

See All