जया प्रदा बोलीं, आजम खान नहीं जानते महिलाओं का सम्मान करना, लड़ रही हूं सम्‍मान की लड़ाई

रामपुर से भाजपा प्रत्याशी एवं सिने अभिनेत्री ने कहा कि सपा नेता आजम खान महिलाओं का सम्मान करना नहीं जानते हैं। महिलाओं से अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं। इसलिए वह आजम के खिलाफ महिलाओं के सम्मान का चुनाव लड़ रही हैं। जया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास कार्याें से प्रेरित होकर भाजपा में आई हूं। गुरुवार शाम को रुद्रपुर से सटे रामपुर लोकसभा क्षेत्र के शारदा कालोनी में भाजपा प्रत्याशी और सिने अभिनेत्री जया प्रदा की चुनावी जनसभा थी।

सिने अभिनेत्री के आने की सूचना पर शाम पांच बजे से ही कार्यक्रम स्थल पर यूपी के साथ ही रुद्रपुर शहर के लोगों की भीड़ जुटने लगी। शाम पौने सात बजे जया प्रदा का काफिला कार्यक्रम स्थल पर पहुंचा। फूल मालाओं से उनका स्वागत हुआ। साथ ही लोग उनके साथ सेल्फी लेने के लिए बेताब दिखे। आयोजकों ने किसी तरह उन्हें मंच तक पहुंचाया। इस दौरान रुद्रपुर विधायक राजकुमार ठुकराल, बिलासपुर विधायक बलदेव सिंह औलख, सुरेश परिहार, ज्वाला प्रसाद गंगवार, राजकुमारी गिरी आदि मौजूद थे।

More videos

See All