मोदी से लोकतंत्र को खतरा, राहुल सबको साथ लेकर चलेंगे : गहलोत

ये चुनाव सामान्य चुनाव नहीं है। ये लोकतंत्र को बचाने की एक कवायद है। मोदी के नेतृत्व से लोकतंत्र को खतरा है, ऐसे में पूरे देश को एकजुट होकर इस चुनाव को तानाशाही व झूठ के खिलाफ लड़ाई के तौर पर लेना चाहिए। ये बात डेगाना में हुए कांग्रेस सम्मेलन व राजसमंद से कांग्रेस प्रत्याशी देवकीनंदन गुर्जर काका के समर्थन में हुई सभा के दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कही।
उन्होंने कहा कि पिछली मनमोहन सरकार के समय भाजपा ने मीडिया को सेट कर देश में टू जी, फोर जी और भी कई तरह के अरबों के घोटालों के झूठे आरोप देश भर में फैलाए। अन्ना और रामदेव को धरने पर बैठाया और उसी माहौल में लोग आ गए और मोदी ने सरकार बना ली।

More videos

See All